Priyanka Verma

Add To collaction

लेखनी प्रतियोगिता - दौड़ता भागता जीवन!!

निशा की सुबह ही दौड़ते भागते हुए शुरू होती है। एक पत्नी, मां और गृहिणी की जिम्मेदारियों को बखूबी निभाते हुए कब दिन से रात हो जाती है, पता ही नहीं चलता।

आज भी सुबह निहिरा को स्कूल जाने के लिए उसे नींद से जगा रही थी। उसे जगाने की जगह वो भी कुछ देर उसे प्यार से सहलाते हुए उसके साथ ही लेट गई और ना जाने कब उसकी आंख लग गई।

"निशा, निशा, कहां हो यार? मुझे बेड टी नहीं मिली अब तक? कहां हो ? सुन रही हो ना?" बोलते हुए वरुण पूरा निहिरा के कमरे में आया तो देखा कि दोनों मां बेटी एक दूसरे से चिपकी हुईं सो रही हैं।


ये देख वरुण को गुस्सा भी आया और साथ ही प्यार भी। सोते हुए दोनों ही कितनी मासूम लग रही हैं। वरुण जानता था कि निशा उन दोनों का ख्याल रखते हुए, खुद का ख्याल रख ही नही पाती। सारा दिन इस घर को सजाने संवारने में बिता देती है।


ये सोच कर वरुण ने कमरे का दरवाजा और लाइट धीरे से बंद कर दिया और खुद किचन में आकर दोनों के लिए चाय बनाने लगा। चाय बनाते हुए वरुण सोच रहा था,


"इस भागते हुए जीवन में हर किसी को फुरसत के पल कहां नसीब होते हैं।"


चाय और बिस्किट ट्रे में रख कर वो निहिरा के रूम में आया। मां बेटी अब तक सपनों की दुनिया में ही खोई हुईं थी। धीरे से उसने उन दोनों का माथा चूमा और निशा के सर को सहलाने लगा।
निशा एकदम से चौंक कर उठी तो सामने वरुण मुस्कुरा रहा था। साथ में चाय और बिस्किट की ट्रे रखी थी। निशा समझ गई थी कि क्या हुआ? इससे पहले वो कुछ कहती, वरुण बोल उठा," कोई बात नही Mrs. Varun, होता है कभी कभी। आज अपने पति की हाथ की चाय टेस्ट कर के देखो। जानता हूं पहले कभी बनाई नही, आज पहली बार कोशिश की है। अच्छी ना लगे तो मरना नहीं!
ऐसा बोल दोनों एक दूसरे के गले लग हंस पड़े।।

यही तो जीवन है, जहां पति पत्नी एक दूसरे के महत्व को समझें और एक खुशनुमा माहौल बनाएं रखें।

स्वरचित:-
प्रियंका वर्मा
9/5/22

   30
18 Comments

Archita vndna

10-May-2022 09:32 PM

बहुत खूब

Reply

Haaya meer

10-May-2022 06:17 PM

Amazing

Reply

Priyanka Verma

10-May-2022 11:08 AM

Thank you so much,All of my lovely readers 🙏😊🌞🌼🌟🌟🌟🌟🎊🎉🎉🎊🎊🎉💐💐💐💐🎊🍫🍫🍫🍫

Reply